वायुसेना में पदस्थ मशहूर फुटबॉल रेफरी और यूनियन नेता आमिर सिद्दीकी का हुआ जबलपुर स्थानंतरण l

 

जिला बैतूल। आमला वायुसेना में पदस्थ जाने-माने फुटबॉल रेफरी और धावक आमिर सिद्दीकी का स्थानंतरण जबलपुर 506 सेना आधारित कार्यशाला हो गया है.. सिद्दीकी विगत 11 वर्षाें से आमला वायुसेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे l सिद्दीकी ने आमला वायुसेना में अपनी सेवाएँ देने के साथ-साथ विभिन्न खेल गतिविधि में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और आमला का प्रतिनिधीत्व किया। सिद्दीकी फुटबॉल के जाने माने रेफरी और मैराथन धावक हैं जिन्होंने न सिर्फ आमला बल्की पूरे बैतूल जिले मे फुटबॉल खेल को लोगो के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए काम किया, इसके साथ ही इन्होंने दौड़ के माध्यम से लोगो को स्वास्थ्य जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। गौरतलब है की सिद्दीकी वायुसेना केन्द्रीय असैनिक कर्मचारी संघ आमला के संस्थापक सदस्य और पहले महामंत्री भी रहे ।

जिसके माध्यम से इन्होंने कर्मचारियों के हितों के लिए भी उत्कृष्ट कार्य किये और आमला सहित पूरे बैतूल जिले में एक यूनियन नेता य और स्पोर्ट्स पर्सन के रूप में लोकप्रिय रहे जिन्होनें समाज के सामने एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया कि एक इंसान अपनी पेशेवर जिंदगी, खेल के मैदान और अपने जीवन को स्वस्थ्य बनाने संबंधि गतिविधियों में कैसे समन्वय स्थापित कर सकता है l सिद्दीकी को आमला की जनता हमेशा एक बेहतरीन यूनियन नेता और खेल प्रेमी के रूप में याद रखेगी ।

Comments are closed.