#
शक्ति के महापर्व नवरात्रि में हमे आज मातृशक्ति को बचाने का अवसर मिला, ऐसा लगा मानो नौ दिनों की सेवा से पूर्व ही माता दुर्गा ने हमारी पूजा स्वीकार कर ली हो।
आज जनसेवा कल्याण समिति को सूचना मिली कि एक महिला रेल पटरी के समीप अचेत अवस्था मे पड़ी हुई है, और आशंका है कि वो जीवित भी न हो। पर तमाम आशंकाओं के बावजूद जनसेवा कल्याण समिति के सदस्य जीवन की संभावना ढूंढने तुरन्त उन महिला तक पहुँचे, उन्हें ससम्मान उठाया,सचेत अवस्था मे लाने का प्रयास किया, और बिना देर किये हॉस्पिटल लेकर पहुँचे, जहां उन्हें उपचार के बाद प्रशासन की मदद से ग्रह ग्राम मैनी खापा पहुँचा दिया
गया। जनसेवा कल्याण समिति के राहुल धेण्डे, नितिन सिंह चौहान, चन्दन जैन व शिखर खातरकर की तत्परता से उनकी हालत में काफी सुधार है। हम माता दुर्गा से यही प्रार्थना करते है कि वे हमें इसी तरह शक्ति प्रदान करती रहें,ताकि हम जरूरतमंदो की सेवा में कभी पीछे न हटे।
Comments are closed.