पार्षद मुकेश मेश्राम और व्यापारी संघ अध्यक्ष सुनील शर्मा,दीपक धोटै ,नीलेश मालवीय द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद

 

बदहाल शौचालय की सीधे लेने पहुंचे नगर परिषद के अधिकारी

घोड़ाडोंगरी _नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्रमांक 05 में स्थिति सार्वजनिक शौचालय के बदहाल पड़े शौचालय को लेकर बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए नगर परिषद के अधिकारीयो कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियो ने बदहाल शौचालय का निरीक्षण किया और आमजनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए जल्द ही शौचालय का कायाकल्प करने का निर्णय लिया ज्ञात हो नगर के पुराने हॉस्पिटल चौक में बसों का स्टॉपेज है यहां से प्रतिदिन यात्री यात्रा करते है साथ ही मार्केट की कई दुकानें है दुकानदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है
जिसको लेकर आमजन में आक्रोश बढ़ता जा रहा था
नगर परिषद के पार्षद मुकेश मेश्राम और व्यापारी संघ के अध्यक्ष सुनील शर्मा ,युवा दीपक ढोते नीलेश मालवीय ने पिछले दिनों नगर परिषद के सीएमओ श्री पांडे से मांग कर बदहाल शौचालय को सुचारू रूप से चालू किए जाने की मांग की थी

सीएमओ ने त्वरित कार्यवाही कर नगर परिषद के इंजीनियर श्री महेश त्रिवेदी ने भाजपा नेता दीपक उईके,पार्षद मुकेश मेश्राम,नीलेश मालवीय ,राहुल पाटणकर ,शुभम सिरोठिया, के साथ बदहाल शौचालय का निरीक्षण कर जल्द ही मरम्मत कराकर आमजन के सुविधा के लिए प्रारंभ करने का आश्वासन दिया

Comments are closed.