*महेश नंदमेहर को अध्यक्ष बनाने हेतु संगठनों का समर्थन*

*भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अनुसूचित जाति के अनेकों सामाजिक संगठन के द्वारा महेश नंदमेहर को अध्यक्ष बनाने हेतु संगठनों का समर्थन*
___________________________
मूलचन्द मेंधोनिया पत्रकार भोपाल
___________________________
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति होना है। राजधानी भोपाल में पुरजोर समर्थन व मांग की जा रही है कि अनुसूचित जाति वर्ग का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया जाये। भोपाल कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर महेश नंदमेहर का नाम सबसे बडे़ रुप से चल रहा है।
दलित ओबीसी माइनॉरिटी एवं आदिवासी संगठनों का परिसंघ डोमा के अलावा नवयुवक अहिरवार समाज सुधार संगठन एवं अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार संघर्ष समिति मध्यप्रदेश सहित अनेकों संगठनों, जनप्रतिनिधियों, नेताओं द्वारा महेश नंदमेहर का समर्थन करते हुए मांग उठ रही है कि कांग्रेस के सक्रिय और निष्ठावान महेश नंदमेहर को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया जाये।
संगठनों द्वारा कहा जा रहा है कि कांग्रेस का महेश नंदमेहर को अध्यक्ष बनाया जाता है तो वह संगठन को मजबूत करेंगे। तथा लाखों की संख्या में राजधानी में अनुसूचित जाति, जनजातियों के अलावा अनेकों समुदाय के नागरिक है । जो कि कांग्रेस से नहीं जोड़े गये है। जो कांग्रेस की विचारधारा पर चलते है। लेकिन अभी तक नेत्तृत्व न मिलने के कारण नागरिक नहीं जुड़े है।

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं शीर्ष नेतृत्व को महेश नंदमेहर के पझ में पत्र लिखें जा रहे है। निश्चित रूप से महेश नंदमेहर को भोपाल शहर का अध्यक्ष बनाया गया तो न सिर्फ भोपाल अपितु मध्यप्रदेश की विधानसभा में पार्टी का बहुत बड़ा संदेश जायेगा। तथा राहुल गाँधी जी की मंशानुसार अनुसूचित जाति और जनजाति का प्रतिनिधित्व का मौका मिलकर कांग्रेस को मजबूत और अंतिम पंक्ति में रह रहे लोगों को एकजुट किया जाकर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प पूरा किया जा सकता है।