*दलित पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति*

*दलित पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति*
___________________________
मूलचन्द मेंधोनिया पत्रकार भोपाल
___________________________
भोपाल। सामाजिक न्याय के आंदोलन को गति देने, वंचितों के न्याय की लड़ाई को समर्पित दलित पिछड़ा समाज संगठन के विस्तार करने के उद्देश्य से संगठन के संस्थापक दमोदर सिंह यादव की सहमति से संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्तयां की गई है।

दलित पिछड़ा समाज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति देते हुए वरिष्ठ पत्रकार मूलचन्द मेंधोनिया को बताया है कि संगठन के द्वारा गरीब और उपेक्षित वर्ग के हक अधिकार सहित सदियों से प्रताड़ित किये गए समाज के लिए संगठन संघर्ष करने के लिए तत्पर है । उनके संवैधानिक अधिकारों के लिए भी काम करेंगे । ऐसे सक्रिय लोगों को संगठन में नियुक्ति प्रदान की गई है। संगठन संस्थापक दमोदर सिंह यादव के निर्देशानुसार इनके निज सचिव मोहर सिंह कोली ने जिन पदाधिकारियों की नियुक्ति की जिनमें हुकुमचंद गहलोत उज्जैन को राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी राजस्थान/मध्यप्रदेश तथा कुलदीप यादव झांसी को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव व प्रभारी बुन्देलखण्ड मध्यप्रदेश हेतु नियुक्ति प्रदान की गई है।

सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दलित पिछड़ा समाज संगठन के नव नियुक्ति होने पर मध्यप्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग के महान क्रांतिकारी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहते हुए देश की आजादी के अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी के परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। संगठन के सभी पदाधिकारी मिशन को तेजी से आगे बढा़येगे और संगठन का विस्तार कर सामाजिक न्याय के आंदोलन को भी मजबूत करेंगे। ऐसी अपेक्षा के साथ शुभकामनाएं दी गई है।