(घोड़ाडोंगरी) नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्रमांक 07 शिवाजी वार्ड में नाली निर्माण का कार्य प्रारंभ हुआ वार्ड पार्षद नेहा उइके ने सीएमओ के ,एस उइके, इंजीनियर पंकज धुर्वे ,ठेकेदार दिलप्रीत खनूजा,रमन खनूजा की उपस्थिति में भूमिपूजन किया
वार्ड में नाली की मांग कई अर्शे से की जा रही थी बारिश के समय ढलान होने से रोड में बहकर नीचे बने घरों में बारिश का पानी अंदर चले जाता था वार्ड पार्षद नेहा उइके ने चुनाव जितने के बाद प्राथमिकता से रोड और नाली के कार्यो को शामिल किया था
वार्ड में पूरे सड़को में डामरीकरण हो चुका है अब नाली निर्माण के कार्य प्रारंभ हो रहे है पूर्व में कान्हावाड़ी मार्ग में नाली निर्माण हो चुका है जो प्रगतिरत है अब बबलू भमोडिया जी के सामने वाली सड़क के दोनो तरफ नाली निर्माण हो रहा है
इसके पश्चात आंगनवाड़ी से मुकेश सरयाम जी के घर तक सड़क के दोनो तरफ नाली निर्माण का भी टेंडर खुल चुकी है जल्द ही एग्रीमेंट के बाद उसका भी कार्य प्रारंभ होंगा
वार्ड वासियों ने वार्ड पार्षद नेहा उइके के आभार व्यक्त किया है और जिस तरह लोगो के साथ सम्पर्क संवाद कर निरन्तर वार्ड की समस्या हल कर के लिए जागरूक जनप्रतिनिधि बन पार्षद नेहा उइके कार्य कर रही है आने वाले समय मे वार्ड में और भी विकास को गति मिलेगी
Comments are closed.