30 अप्रेल को सर्व ब्राह्मण परिवार् मनाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Pramod Suryavanshi

30 अप्रेल को सर्व ब्राह्मण परिवार् मनाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

आमला। परशुराम जयंती पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा को स्थगित कर दिया गया है। परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर दो दिवस केवल सेवा कार्य और पूजन-पाठ का कार्य किया जाएगा। किसी भी तरह से हर्षोल्लास वाली गतिविधि नहीं की जाएगी। यह सब निर्णय परशुराम सेना और ब्राह्मण परिवार आमला
समान द्वारा आयोजित शहीदों को श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में रविवार शाम को समाज की बैठक मे लिया गया ।समाज के अध्यक्ष द्वारकाधीश शर्मा ने बताया इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव 30 अप्रेल को सुबह 10 बजे आरामशीन गोविंद कालोनी स्थित मा दुर्गा मंदिर मे भगवान परशुराम का पूजन अभिषेक एवं प्रसादी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

रविवार को सर्व ब्राह्मण परिवार की बैठक मे अध्यक्ष द्वारका धीश शर्मा ,अनिल पाठक, किशोर शर्मा, ओमप्रकाश पांडे, महेन्द्र शर्मा, संतोष पांडे, सुनील मिसर, अमित शर्मा, जीतेन्द्र शर्मा ,विकास साकल्ले,सुदेश देशपांडे,रोहित दुबे, गौरव शर्मा,संदीप नाइक सहित अन्य समाज के लोग उपस्थित थे।

Comments are closed.