पुस्तक मेला आयोजित करने एसडीएम ने ली बैठक

पुस्तक मेला आयोजित करने एसडीएम ने ली बैठक
घोड़ाडोंगरी : जनपद शिक्षा केंद्र घोड़ाडोंगरी में दिनांक 5 अप्रैल 2025 को अनुविभाग अधिकारी श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में बी आर सी श्री पीसी बोस द्वारा विकासखंड के समस्त अशासकीय विद्यालय के प्राचार्य एवं संचालकों एवं पुस्तक , यूनिफॉर्म,स्टेशनरी विक्रेता वडर्स की संयुक्त बैठक ली गई !

बैठक में बीआर सी पीसी बोस द्वारा निजी विद्यालय के लिए स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश निजी विद्यालय अधिनियम 2017 एवं अधिनियम 2020 की धारा 6 के प्रावधानों से अवगत कराते हुए किसी विशेष दुकान से पठन-पाठन सामग्री एवं अन्य स्टेशनरी , यूनीफॉर्म, जूते, पेन, कॉपी आदि विक्रय न करते हुए शाला में प्रचलित पठन-पाठन सामग्रियों की लिखित हस्ताक्षरित सूची प्रत्येक दुकानदार को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए तथा बच्चों एवं पालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिनांक 8अप्रैल.25 से 10 अप्रैल.25 तक आयोजित होने वाले

विकासखंड स्तरीय पुस्तक मेले की जानकारी देते हुए इसकी सूचना सभी पालकों को देने की अपील की गई साथ ही इसका पर्याप्त प्रचार प्रसार करके का निवेदन किया गया! साथ ही यहां भी बताया कि पुस्तक मेला शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़ाडोंगरी के परिसर में आयोजित होगा!
एसडीएम डॉ अभिजीत सिंह द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा गया कि सभी दुकानदार पुस्तक मेला तिथि को अपने-अपने स्टॉल लगाकर गुणवत्तापूर्ण सामग्री अधिकतम डिस्काउंट रेट पर बच्चों / पालकों को उपलब्ध कराएं! प्राइवेट स्कूल संचालकों को कहा कि भविष्य में किसी विशेष दुकान अथवा शाला स्तर से पुस्तक आदि विक्रय करने संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध नियम अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी !

सभी से पुस्तक मेले का प्रचार प्रसार करने हेतु भी निर्देशित किया गया! बैठक में जनपद शिक्षा केंद्र घोड़ाडोंगरी से बीएसी सुनील वरकडे बीएसी मुकेश सरयम स्थानीय सीएसी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे ! बीआरसी श्री बोस ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक बच्चों एवं पालकों को पुस्तक मेले में उपस्थित होकर उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री क्रय कर इसका लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है ।

Comments are closed.