चैत्र नवरात्र पर विराजी माँ भवानी
चंडी मन्दिर मेन रोड पर प्रतिदिन भंडारा
चैत्र नवरात्र में नगर का माहौल हुआ भक्ति मय
घोड़ाडोंगरी
इन दिनों नगर में श्रद्धा का माहौल उमड़ पड़ा है। सुबह से ही मंदिरों में जगह-जगह मां के सुंदर-सुंदर भजनों की आवाज़ आ रही है ।वहीं नगर के श्रद्धालु महिला पुरुष बच्चे सभी माता खेडा पति को जल चढ़ाने के लिए सुबह से ही निकल पड़ते हैं। मां खेड़ापति के मंदिर में भक्तों का मेला सा लगा रहता है ।वही चैत्र नवरात्रि में इमली मोहल्ले में मां की अद्भुत प्रतिमा विराजित की गई है ।इसके साथ ही बजरंग कॉलोनी में भी माता रानी की प्रतिमा की स्थापना की गई है। वहीं बाजार ढाना में भी माता रानी की प्रतिमा की स्थापना की गई है ।
बस स्टैंड न्यू वैष्णो दुर्गा उत्सव समिति द्वारा भी माता रानी की प्रतिमा का विराजित की गई है ।साथ ही भेड़ी ढाना में भी माता रानी की प्रतिमा की स्थापना की गई है ।सतपुड़ा स्कूल के पास चंडी माता मंदिर में माता रानी की प्रतिमा की स्थापना की गई है। वहीं प्रतिदिन नौ कन्याओं को भंडारे का प्रसाद ग्रहण कराया जा रहा है




Comments are closed.