चोपना, नर नारायण सेवा आश्रम, 4 अप्रैल: भारतीय जनता पार्टी चोपना मंडल की कार्यकारिणी बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष विप्लव सम्मदार की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जिले से आए प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में जिले से निर्देश प्राप्त हुआ कि आगामी 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस प्रत्येक बूथ पर धूमधाम से मनाया जाएगा।
बैठक में विशेष रूप से मंडल प्रभारी किशोर वर्दे जी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और तब से लेकर अब तक यह पार्टी राष्ट्रवाद, विकास और जनकल्याण के अपने सिद्धांतों पर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सभी बूथों पर स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करें और अधिकतम लोगों को इसमें शामिल करें। बैठक में शक्ति केंद्र के हिसाब से प्रभारी और सहप्रभारी की भी नियुक्ति की गई, जिससे संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष बैन जी, सुरेश सेन, बापी बैन, अरविन्द धुर्वे, जितेंद्र मंडल रणवीर विश्वास दीपक मंडल, अनुकूल पाल, विकास मिस्त्री, प्राचीन मंडल अमित दत्ता, जयंत सरकार, केऊलाल यादव, दिलीप धुर्वे मृत्युंजय सरकार, पवित्र बहादुर, अभिषेक
कुशवाहा, दिनेश सिंह, प्रदीप विश्वास, शैलेंद्र मंडल, राजेंद्र वर्मा, मनोज बाईन, देवदुती बैरागी रवींद्रनाथ, देवव्रत राय काशीनाम प्रेमानंद, चिन्मय, सहानवती कावड़े, स्मिता मंडल, तृप्ति मंडल आदि उपस्थित रहे।