5 अप्रैल को भजन संध्या का आयोजन

साईं बाबा भजन संध्या का आयोजन घोड़ाडोंगरी साई समिति द्वारा 5 अप्रैल दिन शनिवार को श्री साई बाबा भजन संध्या का आयोजन रखा गया है अयोजन नगर के दुर्गा चौक में स्थित श्री साई चरण पादुका मंदिर में होगा आयोजन स्थानीय श्रद्धालुओं व साई समिति के सदस्यों के द्वारा किया जा रहा है साई समिति के सेवा दार श्री रमेश ढोलेकर ने बताया कि साई बाबा ने किस तरह श्रद्धा सबूरी का मंत्र देकर मानव जीवन को सहज और मधुर बनाया था,
बाबा के अनुयाई बाबा के बताए हुए मार्ग पर आज भी चल रहे हैं भजन संध्या में स्थानीय भजन गायक गायिकाओं के अलावा अन्य जगहों से भजन प्रस्तुति के लिए गायक आ रहे हैं,

कार्यक्रम आयोजन शनिवार 5 अप्रैल को शाम 8:00 बजे से प्रारंभ होगा साई समिति के सदस्य प्रदीप नामदेव ने बताया कि साई बाबा के द्वारा मानव सेवा से माधव सेवा का संदेश मिलता है साई समिति प्रत्येक गुरुवार श्री साई चरण पादुका चौपाल मंदिर में खिचड़ी प्रसादी वितरण भी करती है साई समिति के सदस्यों ने समस्त श्रद्धालु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में भजन संध्या में पहुंचने का आग्रह किया है ।

Comments are closed.