*भाजपा संगठन के समर्पित कार्यकर्ता हर दायित्व के निर्वहन को तत्पर रहते है – सुधाकर पंवार*
*भाजपा स्थापना दिवस एवं आगामी कार्यक्रम के संदर्भ में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने किया कार्यकर्ता पदाधिकारियों का मार्गदर्शन*
*भाजपा संगठन के समर्पित कार्यकर्ता हर दायित्व के निर्वहन को तत्पर रहते है – सुधाकर पंवार*
भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने आमला प्रवास के दौरान भाजपा स्थापना दिवस एवं आगामी कार्यक्रम के संदर्भ में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया ।
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल एवं आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे की उपस्थिति में सम्पन्न कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने आमला विधानसभा के सभी संगठनात्मक मंडलों के कार्यकर्ता पदाधिकारियों को संबोधित कर कहा कि प्रति वर्षानुसार आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर्व को व्यापक रूप से सभी संगठनात्मक बूथों पर मनाया जाएगा ।
भाजपा के स्थापना दिवस को पूर्ण हर्षोल्लास के साथ बूथ समिति सदस्यों एवं सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति बूथ स्तरीय पर पार्टी का ध्वज लगाकर भाजपा के संस्थापक सदस्यों के त्याग समर्पण एवं संगठन के निमित बलिदान को याद करना है। उन्होने बताया कि 7 से 12 अप्रैल के बीच भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि गण “बस्ती चलो अभियान“ के निमित सेवा बस्ती का दौरा कर मंदिर, अस्पताल, स्कूल व गलियों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे तो वहीं केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के 10 लाभार्थियों से संवाद , क्षेत्र में भूमिगत जल आवर्धन के लिए जल संरचनाओं की सफाई एवं स्थानीय निवासियों की चौपाल का आयोजन कर वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता, मीसा बंदी तथा कारसेवकों का सम्मान करना है।
संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर्व के एक दिवस पूर्व महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई कर उनके समक्ष दीपोत्सव मनाना है। बाबा साहब की जयंती पर्व पर पुष्पांजलि अर्पित कर संविधान की प्रस्तावना का पाठ भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों के द्वारा आम जनों के साथ किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने वन नेशन वन इलेक्शन एवं वक्फ बोर्ड सुधार कानून पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया एवं अधिक से अधिक लोगों तक संवाद कर कानूनों के प्रति जन जागृति लाने का आव्हान किया।
Comments are closed.