किसानों में चिंता : रानीपुर क्षेत्र में मौसम में हुए बदलाव से फसलों को हुआ नुकसान

प्रकाश सराठे

रानीपुर। सुबह हुई बूंदाबांदी चला हवाओं का दौर आम एवं महुआ की फसल को नुकसान पहुंचाने की संभावना 70% हुई गेहूं की कटाई गेहूं की कटाई में भी नुकसान की संभावना रानीपुर। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले रानीपुर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में पिछले दो दिनों से मौसम में हुए बदलाव से गुरुवार सुबह रानीपुर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में कहीं जोरदार तो कहीं बूंदाबांदी की स्थिति निर्मित हुई वही इन दिनों क्षेत्र में महुआ एवं आम की फसल जोरदार आई हुई थी गुरुवार सुबह अचानक जोरदार हवाआओ चलने से आम के पेड़ों के नीचे केरियो का ढेर मच गया, वही सुबह जोरदार हवाओं के साथ तेज आंधी व बिजली चमकने के साथ महुआ की फसल को भी नुकसान पहुंचने की संभावना किसानों द्वारा जताई जा रही है जुवाड़ी, क्षेत्र के उन्नत किसान नरेंद्र कुमार महतो राजेश महतो गौरव महतो विक्रांत महतो विशाल महतो अभिषेक महतो आदि किसानों ने बताया कि क्षेत्र में लगभग

70% गेहूं की फसल कटकर तैयार हो गई है, गुरुवार सुबह मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए किसानों ने अपने घर के आसपास लगे गेहूं, चना, सरसों, के ढेर को ट्रिपाल डालकर पानी से उसका बचाव किया, वही सरपंच मनोज धुर्वे ने बताया कि इस साल आम एवं महुआ की फसल अच्छी खासी आई हुई थी लेकिन गुरुवार सुबह हवाओं के कारण पेड़ों के नीचे केरियो का ढेर सा मच गया वही इन दिनो महुआ की फसल भी अच्छी खासी लगी हुई थी लेकिन गुरुवार सुबह सुबह हुई तेज बूंदाबांदी वह बिजली कड़कने से महुआ की फसल को नुकसान पहुंचने की भी संभावना उन्होंने जताई है, वही रेकचंद यादव लखन यादव दिलीप यादव आदि ने बताया कि क्षेत्र में 70% गेहूं की फसल कट चुकी है कुछकी थ्रेसिगहो गई है कुछ की थ्रेसिग सिंग होना बाकी है, मौसम में आए भारी बदलाव को देते हुए लोगों ने अपने घर पर अनाज सहित भूषा ढोने के कार्य में जुट गए हैं, किसानों ने बताया कि इस बार किसानों द्वारा गेहूं की एवज में मक्के की फसल की बुवाई भारी मात्रा में की गई है रानीपुर कुही, हीरा वाड़ी, मयावनी, छुरी, सीता कामत,अनकावाड़ी, आमढाना, खमालपुर

चिखलीपाजार, चारगांव, शोभापुर, रतनपुर, महकार, शाहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में गेहूं की कटाई लगभग पूर्ण हो चुकी है , कुछ क्षेत्र में मक्का की फसल अभी पकने की कगार पर पहुंच गई है और कई जगह पककर इसकी तुड़ाई भी चालू कर दी गई है, किसानों को कहना है कि मौसम यदि साथ दे तो शीघ्र ही वह फसल पकाकर अपने घर ले आएंगे

Comments are closed.