सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में पालकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने ली शपथ
(सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में पालकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने ली शपथ)
घोड़ाडोंगरी । स्कूल चले अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ । सीएम राइज विद्यालय के मंच और प्रांगण को भव्य सजाया गया । गणमान्य नागरिकों में प्रशांत गावंडे, पार्षद राहुल इवने एवं सैकड़ो पालकों की उपस्थिति में प्राचार्य विवेक तिवारी एवं शिक्षकों द्वारा नव प्रवेशित विद्यार्थियों को तिलक लगाकर स्वागत किया वहीं नवप्रवेशित विद्यार्थियों को निशुल्क पाठय पुस्तकों का वितरण किया गया, साथ ही गणवेश का भी वितरण किया गया इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत लाइव प्रसारण भी दिखाया गया । प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में मां सरस्वती जी की वंदना के पश्चात विद्यार्थियों द्वारा नवाचार के माध्यम से नाट्य प्रस्तुति, एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सब का मनमोह लिया नवप्रवेशित विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश भी वितरित किए गए ।कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि,पालकों एवं विद्यार्थियों को गन्ने का रस भी वितरण किया गया ।
उत्साह और उमंग से भरा रहा विद्यार्थियों का पहला दिन –
प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में पधारे विद्यार्थियों के पालकों ने बताया कि पिछले दिनों प्रेरणा शिक्षण संवाद और विद्यार्थियों का आज पहला दिन प्रवेशोत्सव कार्यक्रम बहुत ही उत्साह और उमंग भरा रहा
पालकों ने अपने बच्चों को रोज स्कूल भेजने ली शपथ-
सीएम राइज विद्यालय( कक्षा 1से 12) कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ो पालकों ने बच्चों को रोज स्कूल भेजने तिमाही, अर्धवार्षिक, वार्षिक परीक्षा सहित शाला की समस्त शैक्षणिक गतिविधियों में अपने बच्चों की सहभागिता कराने , छात्र अनुशासन,शिक्षकों एवं शाला को हर संभव मदद करने का वचन/शपथ भी ली । साथ ही उपस्थित प्राचार्य एवं शिक्षकों ने पालकों को हर समय छात्र हित में कार्य करने का वचन भी दिया।
स्काउट गाइड एवं एनसीसी के विद्यार्थियों की भूमिका सराहनीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि
पालकों एवं विद्यार्थियों को मार्चपास्ट कर कार्यक्रम स्थल तक लाना वहीं पेयजल एवं गन्ने का रस वितरण करने में गाइड एवं एनसीसी के विद्यार्थियों की भूमिका सराहनीय रही ।
प्राचार्य विवेक तिवारी द्वारा सीएम राइज के समस्त शिक्षकों को शिक्षण सत्र में लगने वाली डेली डायरी, रजिस्टर चाकडस्टर, पेन आदि का भी वितरण किया वहीं सभी कक्षाओ में प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कार, प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया । कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियो एवं पालकों ने भी अपना संबोधन दिया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में जनप्रतिनिधियो, पालको का आभार प्राचार्य विवेक तिवारी द्वारा व्यक्त किए गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएम राइज विद्यालय के समस्त शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा ।
Comments are closed.