*आगामी कार्यक्रम को लेकर विधानसभा बैठक का हुआ आयोजन*

*आगामी कार्यक्रम को लेकर विधानसभा बैठक का हुआ आयोजन*

शाहपुर।। भाजपा संगठन के आगामी कार्यक्रमो को लेकर घोड़ाडोंगरी विधानसभा की बैठक मुस्कान होटल सभागृह शाहपुर में हुई।बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जनसिंह उइके उपस्थित रही।बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम पंडित दिनदयाल उपाध्याय, भारत माता व श्याम प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण दिप प्रज्वलित करके शुरू की गई।बैठक में सर्वप्रथम क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जनसिंह उइके ने विधानसभा के हर बूथ व शक्ति केंद्र पर एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर जनता समाज और संगठन से संवाद करना।वही जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने 6अप्रेल भाजपा स्थापना दिवस 14अप्रेल को बाबा साहब

अम्बेडकर की जयंती को हर बूथ व शक्ति केंद्र और धूमधाम से मनाया है।सभी को अपने अपने बूथ ओर शक्ति केंद्रों पर जाकर कार्यक्रम की तैयारी अभी से शुरू करनी है।इस बैठक में विधानसभा के संयोजक राजेन्द्र मालवीय सहित सभी मंडलो के अध्यक्ष,सभी मंडलो के प्रभारी जनपद के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष,मंडलो के महामंत्री सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments are closed.