आरएसएस शोभापुर उपनगर के स्वयंसेवकों ने वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा हिंदू नव वर्ष धूमधाम से मनाया
सारनी- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शोभापुर उपनगर के स्वयंसेवकों ने संघ संस्थापक जन्मदिन व गुड़ी पड़वा वर्ष प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया ।जिसमें वीरेंद्र सिंह जी सोलंकी नगर सह कार्यवाह की। अध्यक्षता एव मुख्य वक्ता रंजीत डोंगरे नगर बौद्धिक प्रमुख सारणी नगर की उपस्थिति में संघ के संस्थापक परम पूज्य डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन एवं हिंदू नव वर्ष सामूहिक रूप से मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ता ने 2025 में संघ के 100 पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष मनाने के पूर्व संगठन के विचारधारा को जिले घर घर तक पहुंचने का संकल्प किया।
मुख्य वक्ता रंजीत डोंगरे ने स्वयंसेवकों गणमान्य नागरिको को संबोधित करते हुए कहा कि नव वर्ष आज के दिन क्यों मनाया जाता है और इसी दिन अध्या सरसंचालक प्रमाण क्यों किया जाता जिसके बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि आज संघ देश ही नहीं दुनियां का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक समाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन है। संघ का एक मात्र उद्देश्य देश को विश्व गुरु के रूप स्थापित कर हिन्दू समाज को शसक्त बनाना है चैत्र शुक्ल प्रतिपदा या चैत्र मास के शुक्ल पक्ष का दिन ही प्रथम दिन नव वर्ष का माना जाता है। भारतीय कॉल गणना में इसे ही वर्ष प्रतिपदा कहते हैं, यह वर्ष का प्रथम दिन है। जिसमें आज ही के तिथि दिन संत झूलेलाल जी जन्मोत्सव, राम जी का राज्याभिषेक ,विक्रमादित्य संवत् का प्रारंभ , सिख धर्म के दूसरे गुरु अंगददेव की जयंती , आर्य समाज की स्थापना ,ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी , युधिष्ठिर जी राज्याभिषेक एव
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार जी का जन्मदिन भी इसी तिथि को हुआ था आदि अन्य प्रकृति के उत्साह उमंग पड़े पौधों खेत खलियानों में नई ऊर्जा देखने को मिलता है जो नव वर्ष मनाने का वैज्ञानिक कारक भी माना जाता हैं ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने नगर के नागरिकों को चंदन का तिलक लगाकर एक दूसरे को हिंदू नव वर्ष की बधाई देते हुए मंगलमय शुभकामनाएं दी।