मंगलवार निकलेगी भव्य शोभायात्रा
मंगलवार को अग्रसेन भवन से भव्य शोभायात्रा ढोल बाजे के साथ निकाली जाएगी।
मंगलवार निकलेगी भव्य शोभायात्रा
घोड़ाडोंगरी। नगर में इन दिनों गणगौर महोत्सव की धूम है । होली के दिन से पूजा जाने वाले इस त्यौहार को लेकर नव विवाहित और युवतियों, महिलाओं में विशेष उत्साह है।
प्रतिदिन सुबह से पूजन अर्चन का दौर शुरू होता है और शाम को बिंदौरा निकाला जाता है जिसमें गीत गाकर और भाई का आरता उतारा जाता है। गणगौर का यह पर्व अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है।
मंगलवार को अग्रसेन भवन से भव्य शोभायात्रा ढोल बाजे के साथ निकाली जाएगी। जो नगर भ्रमण के पश्चात गीता निकुंज में शोभायात्रा का समापन और गणगौर का विसर्जन होगा । इस आयोजन को लेकर नगर में बड़े ही उत्साह का माहौल है।
Comments are closed.