एलएफएस पाथाखेड़ा में रूद्र पवार ने 91.3%के साथआठवीं में स्कूल में प्रथम एवं पांचवी में 87%के साथ अनिक सिंह ने स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संस्था प्राचार्य सिस्टर बिंसी एवं संस्था के वरिष्ठ शिक्षक एम एस कुरैशी से प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित कक्षा पांचवी की वार्षिक परीक्षा 2024-25 मे 87% अंक प्राप्त कर अनिक सिंह ने
स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
-
इसी तरह राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा बोर्ड पैटर्न पर आयोजित कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षा 2024-25में रुद्र पवार ने 91.3%अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।
इस तरह कक्षा पांचवीं में माही चक्रवान 86.5%क के साथ द्वितीय व तनिष्क मौर्य 85.5% के साथ तृतीय स्थान पर रही।
कक्षा आठवीं में हिमांशु मिश्रा 91% प्राप्त कर द्वितीय व हरिराम पवार 88.3% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे।
स्कूल स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने
पर स्कूल प्रबंधन, संस्था प्रमुख सिस्टर मेरीसिलीन, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ की ओर से छात्रों को हार्दिक बधाई।
Comments are closed.