रानीपुर l सिताकामत ग्राम के चार हैंडपंप खराब कुएं से पानी पीने को मजबूर ग्रामीण रानीपुर l घोड़ाडोगरी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिताकामत के ग्राम मैं पिछले दो माह से चार हैंडपंप खराब है जिसकी शिकायत ग्राम के पूर्व सरपंच फूलचंद सलाम एवं ग्रामीणों ने शाहपुर पीएचई को करने के बाद भी किसी प्रकार का सुधार नहीं आया है ग्रामीणों को अब गांव से 2 किलोमीटर दूर जाकर कुएं से पानी लाकर पीने को विवश होना पड़ रहा है ग्रामीण सरवन धुर्वे परेश तुमड़ाम संजय तुमड़ाम,मुकेश कासदे,
ने बताया कि ग्राम के चार हैंड पंप के पाइप पूरे तरीके से खराब हो चुके हैं जिसको लेकर शाहपुर पीएचई कई बार लिखित एवं मौखिक व दूरभाष पर सूचना देने के बाद भी हेड पंप को सुधार नहीं गया है अब गांव के ग्रामीणों को कुएं से पानी लाने के लिए विवश होना पड़ रहा है ग्रामीणों ने बताया कि 26 फरवरी से महाशिवरात्रि पर पर लगने वाला भोपाली मेला मैं
आने जाने वाले श्रद्धालु भी इसी ग्राम से होकर गुजरना पड़ा हैंड पंप खराब होने के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा एवं लोगों के घर में से अपनी मांग कर पीने को विवस होना पड़ा ग्राम के पूर्व सरपंच शाहित आधा दर्जन ग्रामीणों ने बताया कि शीघ्र यदि समस्या हल नहीं होती तो इसकी शिकायत अब सीएम हेल्पलाइन 181 पर की जाएगी गांव में बनी पेयजल टंकी बनी शोपीस पूर्वसरपंच
फूलचंद सलाम ने बताया कि पाक विभाग द्वारा वर्षों पहले पेयजल टंकी का निर्माण तो कर दिया गया परंतु अभी तक सुचारू रूप से प्रारंभ नहीं की गई है ग्रामीणों ने शीघ्र ही पेयजल टंकी का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर पेयजल सप्लाई चालू करने की मांग पी एच ई के उच्च अधिकारियों से की है
Comments are closed.