*राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय महाविद्यालय सारणी के स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम कोलगांव में किया बोरी बंधान*
*राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय महाविद्यालय सारणी के स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम कोलगांव में किया बोरी बंधान* आज दिनांक 11. 3.2025 को वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय सारनी के स्वयंसेवकों द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन बोरी बंधान कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम कोलगांव में भव्य बोरी बंधान कार्यक्रम किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर रश्मि रजक ने बताया कि महाविद्यालय के स्वयंसेवकों का शिविर ग्राम सलैया में विगत 6 दिवसों से संचालित है।
जिसमें बगडोना बस्ती, सलैया और आज कोलगांव में भी जन जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वयंसेवकों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना श्री प्रदीप पंद्राम तथा सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री अनुज हलदार के कुशल नेतृत्व में 35 स्वयंसेवकों का दल प्रातः 9:00 बजे कोलगांव नदी पहुंचा जहां पर लगभग ढाई सौ बोरियों से बोरी बंधान किया गया। श्री प्रदीप पंद्राम ने बताया कि जल ही जीवन है जिसका मुख्य स्रोत नदियां हैं, जिन्हें संवर्धित किया जाना चाहिए। तथा व्यर्थ जल को रोक कर भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने का हम सबको प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री सुखमन सलाम,ग्राम के सरपंच श्रीमती बिस्सो धुर्वे, सचिव श्री भिक्का सिंह धुर्वे, जनप्रतिनिधि मोहन मोरे, परशराम धुर्वे, अम्मू उईके, आनंद उईके ,यशवंत सहायक सचिव कोलगांव, देवेंद्र पवार समाजसेवी, स्वयंसेवक सुनील वरकडे, अमोल सहाने, अमन कश्यप, अभय साहू, प्रिया विश्वकर्मा, डॉली साहू समेत 35 स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Comments are closed.