*राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों द्वारा*

*राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम सलैया में निकाली गई नशा मुक्ति रैली।* शासकीय महाविद्यालय सारणी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शिविर के चौथे दिन परियोजना कार्य के तहत ग्राम सलैया में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर रश्मि रजक के द्वारा बताया गया कि, राष्ट्रीय सेवा योजना का इकाई शिविर दिनांक 6 मार्च 2025 से दिनांक 12 मार्च 2025 तक आयोजित है। जिसके अंतर्गत आज चौथे दिवस बौद्धिक सत्र में जिले के कार्यक्रम समन्वयक अधिकारी प्रोफेसर सुखदेव डोंगरे एवं प्रोफेसर शंकर सतनकर सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र भीमपुर को आमंत्रित किया गया था। साथ ही जिले के वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रवीण परिहार, नवीन नागले एवं दीपाली एवं महाविद्यालय के वरिष्ठ स्वयंसेवक उमेश बचले, सुनील वरकडे, खुशबू साहू उपस्थित रहे ।

डॉक्टर सुखदेव डोंगरे ने शिविर की बारीकियां को बताते हुए स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर शंकर सातनकर ने समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डाला कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रदीप पंद्राम ने आभार व्यक्त करते हुए प्रति दिवस की गतिविधियों से मुख्य अतिथियों को अवगत कराया।

Comments are closed.