* गुमशुदगी का मामला दर्ज*
आमला ब्लाक के ग्राम अंधरिया के एक युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार फरियादी अक्लेश पिता शेषराव बारपेटे उम्र 38 साल निवासी ग्राम अन्धारिया ने थाना आमला आकर मुंह जुबानी रिपोर्ट कि और बताया कि मेरे पिताजी शेषराव पिता विनोदी बारपेटे उम्र 50 साल निवासी ग्राम अंधारिया जो दिनांक 03/03/2025 को सुबह 8.00 बजे श्याम गिरी महाराज ग्वारीघाट नर्मदा, के आश्रम नर्मदापुरम् जाने का कहकर निकले थे।
जिनके द्वारा कहा गया कि में तीन दिन में आ जाऊगा पिता नहीं आये तो छोटा भाई नर्मदापुरम् पिताजी को आश्रम में देखने गया जिनका कोई पता नहीं चला जिसकी तलाश आसपास अपने रिश्तेदारों एवं पडोसियों से पता किया जिसका कोई पता नहीं चला। पिता शेषराव बारपेटे का हुलिया रंग गेहुँऊ, उचाई 5 फिट 6 इच है. जो क्रीम कलर का सर्ट ,भुरे रंग का पेट, गले में गमछा पहना है। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरु की।
Comments are closed.