आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं त्यौहार — एसडीएम

प्रमोद सूर्यवंशी

आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएं त्यौहार — एसडीएम

बोरदेही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न

खेड़ली बाजार — आगामी होली धुरेंडी, रंगपंचमी सहित अन्य धार्मिक त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुए बोरदेही थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।बैठक में मुख्य रूप से एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया,नायब तहसीलदार श्याम बिहारी समेले,थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम वट्टी, सरपंच अतुल पारखे सहित क्षेत्र के डीजे संचालक, दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य ,गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। शांति समिति की बैठक में एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया ने सभी क्षेत्रवासियों से कहा की हमें हमारे आगामी सभी त्यौहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाना चाहिए। त्यौहारों के समय आपसी द्वेष, बुराई को भुलाकर सादगी से त्यौहारों का आयोजन किया जाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट तथा शासन की गाइडलाइन के अनुसार ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया जाए। उन्होंने आगे कहा कि त्यौहारों के समय माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई भी होगी।

*परीक्षाओं का भी रखें ध्यान*

प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि वर्तमान में छात्र छात्राओं की वार्षिक परिक्षाएं भी चल रही है जिसके चलते हमें इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि त्यौहारों के चलते बच्चों की पढ़ाई पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े।बैठक में थाना प्रभारी ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों से आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए सुझाव भी मांगे जिस पर नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले होली , रंगपंचमी उत्सव के संबंध में थाना प्रभारी को अवगत कराया तथा क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों के बारे में बातें रखी।

*भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं त्यौहार*

एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया तथा थाना प्रभारी राधेश्याम वट्टी ने सभी क्षेत्रवासियों को आगामी समस्त त्यौहारों की अग्रिम शुभकामनाएं दी तथा भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने की अपील की है। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी आमला शैलेन्द्र बड़ोनिया, नायब तहसीलदार श्याम बिहारी समेले, थाना प्रभारी राधेश्याम वट्टी, सरपंच अतुल पारखे, वरिष्ठ भाजपा नेता भवानी प्रसाद सूर्यवंशी, प्रेम नारायण मालवीय, संजय सूर्यवंशी, कुरैशी सर, अनीष साहु,सतीष साहु, राजा सूर्यवंशी, रोशन भुमरकर, जनपद सदस्य सुजीत खंडाग्रे, ललित सूर्यवंशी, योगेश सोनी सहित आसपास की ग्राम पंचायतों के सरपंच, दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष,डीजे संचालक, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बोरदेही थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Comments are closed.