*महासंघ के जिला प्रवक्ता बने समीर पाठक*
घोड़ाडोंगरी- मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ बैतूल इकाई की बैठक बैतूल के खुशबू मैरिज गार्डन में सम्पन्न हुई जिसमें के प्रदेश संयोजक लखन यादव जिला संरक्षक बलवीर मालवी जिला अध्यक्ष अरुण अड़लक जिला कार्यकारी अध्यक्ष धर्मराज धोटे के आतिथ्य में एवं जिले के सभी कर्मचारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति घोड़ाडोंगरी में कार्यरत समीर पाठक को मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ जिला इकाई बैतूल का जिला प्रवक्ता पद पर नियुक्त किया गया। नियुक्ति के बाद समीर पाठक ने महासंघ के द्वारा दिये गए दायित्व को पूरी मेहनत और ईमानदारी से निरवहन की बात कही।
इस अवसर पर शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष नितिन गुप्ता जिला महामंत्री अरुण चौधरी जिला कोषाध्यक्ष निकलेश आर्य चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष धीरेन्द्र आर्य रामदयाल आजाद भोला सोलंकी हरीराम यादव गणेश लहरपुरे विपिन आर्य विवेक प्रजापति अनिल लिल्लोरे दिलीप राठौर सहित सभी सहकारी समिति कर्मचारी मौजूद रहे।
Comments are closed.