भोलेनाथ का हुआ : अभिषेक , हवन पूजन के बाद हुआ भंडारा , भंग की तरंग में झूमे लोग
पंडित विजयकांत मिश्रा जी के सानिध्य में विधि विधान से मंत्र उच्चारण के साथ भोलेनाथ का अभिषेक पूजन किया गया ।
भोलेनाथ का हुआ : अभिषेक , हवन पूजन के बाद हुआ भंडारा , भंग की तरंग में झूमे लोग
घोड़ाडोंगरी । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर में दिनभर पूजा अर्चना और भोलेनाथ की आराधना करने में लोग लगे रहे । यहां के मुख्य मार्ग पर भी छोटे महादेव भोपाली आने जाने वाले श्रद्धालुओं और अन्य श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन श्रद्धालुओं द्वारा किया गया । इमली मोहल्ला में भोपाली जाने वाले मार्ग पर भंडारे का आयोजन हुआ । वहीं जीतू चौकसे वेल्डिंग वर्कशॉप के पास स्थापित भोलेनाथ के मंदिर में वार्ड की पार्षद नेहा दीपक उइके और सभी श्रद्धालुओं और मोहल्ले के लोगों द्वारा सुबह से ही पंडित विजयकांत मिश्रा जी के सानिध्य में विधि विधान से मंत्र उच्चारण के साथ भोलेनाथ का अभिषेक पूजन किया गया ।
हवन के उपरांत फलारी खिचड़ी और ठंडाई का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया ।
नगर के दुर्गा चौक के भोलेनाथ मंदिर में भी भजन संध्या का आयोजन हुआ और भोलेनाथ के परिवार की स्थापना राजा राहुल अग्रवाल द्वारा की गई। होली चौक में भी भोलेनाथ का विशेष पूजन अर्चन किया गया। नगर में सभी और पूजन अर्चन और भंडारे का आयोजन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हुआ ।बड़ी संख्या में श्रद्धालु छोटे महादेव भोपाली के लिए रवाना हुए प्रगतिशील कतिया समाज समिति द्वारा अंबामाई में छोटे महादेव भोपाली में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया और भी अन्य समितियां द्वारा भी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।





Comments are closed.