*अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर कार्यक्रम संपन्न* शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी त्रैमासिक कैलेंडर के अनुसार 21 फरवरी 2025 को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवी सिंह सिसोदिया के निर्देशन एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ.अजय कुमार चौबे के सहयोग से भारतीय भाषाएं एवं भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवी सिंह सिसोदिया ने भारतीय ज्ञान परंपरा तथा मातृभाषा का शिक्षा के क्षेत्र में भूमिका एवं इसके राष्ट्रीय परिदृश्य पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की महाविद्यालय के मीडिया सेल के प्रभारी प्रो.हेमंत कुमार निरापुरे ने मातृभाषा पर बल देते हुए कहा कि मातृभाषा मनुष्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ.साहेबराव झरबडे ने ऐतिहासिक दृष्टिकोण से मातृभाषा तथा विदेशी भाषाओं की विस्तृत चर्चा की कार्यक्रम में डॉ.नंदकिशोर पवार,डॉ.यासमीन डॉ. अजाब खातरकर प्रो.भूपेंद्र पाटनकर ने भी अपने विचार व्यक्त किया। शिक्षा के क्षेत्र में मातृभाषा की भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता के अंतर्गत बीए द्वितीय वर्ष के छात्र चिंटू साहू ने मातृभाषा के
उपयोगिता बताते हुए कहा कि हम अपना अभिव्यक्ति जितना खुल कर अपनी मातृभाषा में कर सकते हैं उतना किसी और में नहीं। तकनीकी युग में मातृभाषा का अस्तित्व एवं चुनौतियां विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के छात्र चिंटू साहू, नीतू आरसे, सोनल यादव, तनिषा उईके, मीनाक्षी परिहार और रविता धुर्वे ने भाग लिया कार्यक्रम में प्रो. राकेश सिसोदिया डॉ. दामोदर झारे डॉ.देवकृष्ण मगरदे प्रो.खेमराज महाजन उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉ.अजय कुमार चौबे द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन प्रो.भूपेंद्र पाटनकर द्वारा व्यक्त किया गया कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
Comments are closed.