विद्यार्थी कठिन परिश्रम कर अपने लक्ष्य पर फोकस करें- प्राचार्य विवेक तिवारी

सीएम राइज माध्यमिक खंड के जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों को दी विदाई)

 

घोड़ाडोंगरी । सीएम राइज विद्यालय के माध्यमिक खंड में कक्षा छठवीं एवं सातवीं के विद्यार्थियों द्वारा अपने सीनियर आठवीं के विद्यार्थियों को विदाई पार्टी दी गई ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एच.एस.रघुवंशी, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री एम.आर. निरापुरे ,बीआरसीसी

पी.सी.बोस, वरिष्ठशिक्षक श्री प्रवीण शर्मा, श्री पीयूष वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण व सरस्वती वंदना के साथ हुई ।सीएम राइज माध्यमिक खंड के प्रधानपाठक श्री विक्रांत गावंडे ने बताया कि शाला के विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यअतिथियों को तिलक लगाकर अपने हाथों से बने कलाकृतियां एवं शुभ मंगल संदेश भेंट किए। श्री गावंडे ने बताया कि पूरे शिक्षा सत्र में होने वाली गतिविधियों एवं प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध एवं चित्रकला ग्रीटिंग मेकिंग ,मेहंदी, आर्ट एंड क्राफ्ट,शत प्रतिशत छात्रउपस्थित, विद्यार्थियों की स्वच्छता, स्टूडेंट ऑफ द ईयर ,पुस्तकालय रख रखाव आदि में भाग लेने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

राइज विद्यालय(1 से12) के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी ने कहा कि जब भी मैं इस विद्यालय में आता हूं तो कुछ नया नवाचार मुझे देखने को मिलता है ।उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी कठिन परिश्रम कर अपने लक्ष्य पर फोकस करें अभी जीवन के कई लक्ष्य को हासिल करना है श्री तिवारी ने विद्यार्थियों से वार्षिक परीक्षा की तैयारी के बारे में भी चर्चा की वहीं छात्रों को अच्छे नंबर लाने पर पुरुस्कृत करने की मंच से घोषणा भी की । विद्यालय के शिक्षकों की सराहना भी की ।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी एचएस रघुवंशी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम राइज माध्यमिक खंड का हर कार्यक्रम शानदार होता है और अनुशासित विद्यार्थियों/शिक्षको की तारीफ की । छात्रों से वार्षिक परीक्षा की तैयारी को लेकर वार्तालाप भी किए।
उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री एम.आर.निरापुरे ने कहा कि सीएम राइज माध्यमिक खंड अपने आप में एक मिसाल है मैं अक्सर इस स्कूल में आता रहता हूं अन्य स्कूलों को भी यहां से सीखने की आवश्यकता है उन्होंने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत कर सर्वोच्च रिजल्ट लाने की बात कही।

बीआरसी पी.सी.बोस ने कहा कि विकासखंड में सबसे अच्छे स्कूलों में सीएम राइज विद्यालय हे जहां छात्रों को शिक्षण के साथ-साथ हर गतिविधि कराई जाती है उन्होंने शाला की सराहना की ।उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की ।
उत्कर्ष विद्यालय के उपप्राचार्य प्रवीण शर्मा ने कहा कि मैं कई वर्षों से इस विद्यालय में आ रहा हूं और देखता हूं की इन विद्यार्थियों के पीछे किसी शिक्षक का कठिन परिश्रम झलकता है जो पढ़ाई के साथ आपको हर एक्टिविटी में नंबर वन रखती है, बड़े-बड़े स्कूलों में इतना भव्य और अनुशासित कार्यक्रम देखने को नहीं मिलता है आप सभी सौभाग्यशाली है ।उन्होंने जूनियर छात्रों को सीनियर बनने एवं सीनियर छात्रों को अपने अगले पड़ाव के लिए तैयार रहने की बात कही ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सीएम राइज माध्यमिक खंड के प्रधानपाठक श्री विक्रांत गावंडे ,शिक्षिका श्रीमती रिनी राठौर, बिंदिया उइके, सावित्री प्रजापति, ललिता गणेशे , तुरजी पवार एवं दीपक भोरवंशी का सराहनीय योगदान रहा ।

Comments are closed.