मेहरा समाज शिक्षा प्रकोष्ठ, भोपाल के जिला अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोहे

मेहरा समाज शिक्षा प्रकोष्ठ, भोपाल के जिला अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोहे
शिक्षा और समाजसेवा में योगदान के लिए मिली नई जिम्मेदारी

बैतूल। मेहरा समाज शिक्षा प्रकोष्ठ, मध्यप्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में समाज के योगदान को बढ़ाने और संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न जिलों में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में डॉ. संदीप गोहे को भोपाल जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अफीम की खेती : किसानों के मन की बात

डॉ. संदीप गोहे मूल रूप से बैतूल जिले के निवासी हैं और उनकी जन्मस्थली सारनी है। वर्तमान में वे भोपाल में निवास कर रहे हैं और चिकित्सा एवं मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत हैं। वे एक मनोवैज्ञानिक के रूप में करियर काउंसलिंग, परीक्षा के तनाव, कम अंकों से उत्पन्न मानसिक दबाव, नौकरी की चुनौतियों और अभिभावकों को बच्चों के साथ बेहतर संवाद पर मार्गदर्शन प्रदान करते आ रहे हैं। समाज में शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर उनके प्रयासों को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

महाकुंभ : ऐसे करें त्रिवेणी संगम में स्नान

मेहरा समाज शिक्षा प्रकोष्ठ, मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि डॉ. संदीप गोहे समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा की ज्योति पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करेंगे। इस अवसर पर संगठन के अन्य पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाए दीं। उनकी नियुक्ति से समाज में शिक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान को और अधिक गति मिलेगी।

Comments are closed.