उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत घोड़ाडोंगरी विकासखंड के 220 परीक्षा केंद्र पर 9000 असाक्षरों की परीक्षा
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत घोड़ाडोंगरी विकासखंड के 220 परीक्षा केंद्र पर 9000 असाक्षरों की परीक्षा
घोड़ाडोंगरी। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत असाक्षरता की कमी को दूर करने के लिए साक्षरता कार्यक्रम पूरे भारतवर्ष में जोर-जोर से चलाया जा रहा है इसी क्रम में बैतूल जिले को 60000 असाक्षरों को आगामी परीक्षा में सम्मिलित कराने की तैयारी है ।विकासखंड स्रोत समन्वयक घोड़ाडोंगरी पी.सी. बोस ने बताया कि बैतूल जिले में घोड़ाडोंगरी विकासखंड को सर्वाधिक लक्ष्य दिया गया है। विकासखंड सह समन्वयक कल्पनाथ भारद्वाज ने बताया कि 16 फरवरी 2025 को विकासखंड घोड़ाडोंगरी में 220 परीक्षा केंद्र पर लगभग 9000 असाक्षरों को परीक्षा में शामिल करवाए जाने की तैयारी की जा रही है ।
बीआरसी पी.सी.बोस ने विकासखंड घोड़ाडोंगरी के सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, सरपंच /सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में अपने क्षेत्र के सभी असाक्षरों को परीक्षा में सम्मिलित कराकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपील की है ।
Comments are closed.