*राजस्व अधिकारियों के गठित दल ने मौके पर पहुंचकर दिलाया कब्जा,
*तहसीलदार के आदेश पर राजस्व अधिकारियों के गठित दल ने मौके पर पहुंचकर दिलाया कब्जा आवेदक गणों के परिवार ने किया प्रशासन का आभार व्यक्त।*
********************************************
घोड़ाडोंगरी / तहसीलदार श्री महिमा मिश्रा द्वारा दिनाक़
03/01/2025 को भूमि विवाद को अपनी सूझ बूझ से तहसील कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियो का दल गठित कर आवेदक केशवराव जामठे बगैरह को नेहरू पिता
चंद्रमूल बगैरह ग्राम बिसलदेही की वादग्रस्त भूमि खसरा नंबर – 10 /1, 32 /1, 61/2, 63/3 =
308 / 1. रकबा क्रमांक – 0856, 0300, 3.635, 1, 274, 1,79 कुल रकबा 7, 944 भूमि पर से
अनावेदकगण नेहरू, नितिन, परसराम, पिता चंद्रमुल
निवासी छूरी द्वारा किए गए अवैध कब्जे की भूमि को नपाई कर चिन्हाकित मय पुलिस की उपस्थिति में वाददग्रस्त भूमि पर बोई गई फसल मक्का, गेहूं, पर टैक्टर चलाकर फसल मोड़कर आवेदक केशवराव जामठे बगैरह को मौके पर कब्जा सौपा गया।
अधिवक्ता विवेक जैन द्वारा प्रकरण की पैरवी कर वर्षो से विवादित भूमि पर निर्विवाद कब्जा दिलाने का कार्य किया गया। जिसमें एक असहाय परिवार को उसकी भूमि पर कब्जा मिल सका इस महत्वपूर्ण कार्य में घोड़ाडोंगरी के
तहसीलदार तथा गठित दल के कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा समस्त क्षेत्र में चल रही है।
Comments are closed.