*पुनर्नवा उत्सव पूर्व छात्र मिलन समारोह पॉलिटेक्निक कॉलेज बैतूल का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ*
बड़े ही उत्साह के साथ कुछ वर्षों के अंतराल में प्रकृति के गोद में श्रेष्ठ पॉलिटेक्निक कॉलेज बैतूल के पूर्व छात्र जिन्होंने देश के तमाम शहरों में लगभग सभी क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त की है और एक अच्छी जगह बनाई है जिससे कि बैतूल जिले को एक नई पहचान मिलती है।उन्हीं छात्रों ने नई पीढ़ी को जोड़ने, पुराने यादों के संजोने, और उनका मार्गदर्शन करने के लिए यह आयोजन करने का निर्णय किया।
और 1992 बैच से लेकर लगभग 2023 बैच तक के बहुत से पूर्व छात्रों ने इस समारोह में शिरकत की और अपने अनुभवों को साझा किया साथ ही अपने प्रिय प्राचार्य डॉ अरुण सिंह भदौरिया जी के कार्यों की सराहना की और अपने शिक्षकों की यादों का ताजा किया ।
पॉलिटेक्निक कॉलेज बैतूल के छात्रों ने यह निर्णय अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए ही लिया गया है। उनका कहना है कि जिस कॉलेज ने हमें इतना कुछ दिया है हमारा भी फर्ज बनता है कि हम भी कुछ कॉलेज के लिए करे।
बीती रात श्रीकृष्ण वाटिका में यह समारोह रात्रि भोज के साथ समाप्त हुआ साथ ही अगले मिलन समारोह की तारीख का भी निर्धारण किया गया।
इस समारोह में वे छात्र भी शामिल थे जिनके समय बैतूल में अस्थाई तौर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज हुआ करता था । लगभग 25 से 30 वर्ष के इस सफर को यादगार रूप से साझा किया गया। साथ ही सहपारिवार आए हुए सभी के परिवारों बच्चो ने भी इस समारोह का आनंद लिया।
यह परंपरा अभी छात्रों में रही है कि देश के किसी भी कोने में पॉलिटेक्निक परिवार के सदस्यों को मदद की आवश्यकता होती है तो सभी तत्पर रहते है।
Comments are closed.