वार्षिकोत्सव में हुआ चित्रकला, रंगोली तथा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

वार्षिकोत्सव में हुआ चित्रकला, रंगोली तथा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

सारणी स्थानीय आदर्श गायत्री विद्यापीठ में वार्षिक उत्सव के अवसर पर गुरुवार को चित्रकला विज्ञान प्रदर्शनी तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तथा निर्णायक के रूप में जन शिक्षक श्री के. के.अतुलकर (सी ए सी) रविंद्र दुबे (सी ए सी) एवं सहायक यादोराव सिमैया सर ने उपस्थिति प्रदान कर विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडलों रांगोली और चित्रों का अवलोकन किया तथा उत्साह वर्धन किया । इस अवसर पर शिक्षण समिति सदस्य सुंदरलाल बत्रा, श्री महेंद्र सिक्केवाल, प्राचार्य जी एस ठाकुर, प्रधान पाठक ए एस नगदे, समस्त शालेय शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Comments are closed.