बांसपुर में नशामुक्ति के लिए जागरूकता लाने हेतु ग्राम की महिलाओं

ग्राम पंचायत बांसपुर में नशामुक्ति के लिए जागरूकता लाने हेतु ग्राम की महिलाओं और सरपंच, पंच एवम् ग्राम के विद्यालय हाई स्कूल बांसपुर/माध्यमिक विद्यालय बांसपुर के शिक्षक शिक्षिकाओं छात्र/ छात्राओं के द्वारा रैली निकाली गई। नारे .गीत व आदि संदेशों के साथ– साथ एक जगह एकत्रित होकर नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ

एवम् उपस्थित जन प्रति निधि शिक्षक शिक्षिकाओं एवम् ग्रामीण महिलाओं के द्वारा नशा से होने वाली हानि के बारे मे बताया। कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत सरपंच श्री रामवंकेश बरकड़े और हाई स्कूल बांसपुर प्राचार्य श्री एम एल अहाके द्वारा ग्रामीण महिलाओं की इस पहल की सराहना करते हुए ग्रामीणों को नशा न करने का संदेश दिया एवम् ग्राम वासियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

Comments are closed.