*संस्कृति ज्ञान परीक्षा भारतीय इतिहास; संस्कृति; मूल्यों और परंपराओंको जानने का सुअवसर*
*जितेन्द्र निगम – चिचोली*
*अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान मे शनिवार को नगर के गुरुसाहब पब्लिक सीबीएसई स्कूल मे भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन हुआ. इस परीक्षा मे स्कूल के 113 छात्र छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया.यह ब्लॉक मे सर्वाधिक संख्या रही. परीक्षा प्रभारी ज्योति गावंडे ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति ; सनातन परंपराओं ; आध्यात्मिक ज्ञान एवं भारत की अमूल्य ऐतिहासिक विरासत और महापुरुषों के कृतित्व एवं व्यक्तित्व से परिचित होने का सुअवसर मिलता है. गायत्री परिवार का नई पीढी़ के ज्ञानवर्धन के लिए यह अनूठा प्रयास है. परीक्षा के निरीक्षण के
दौरान गायत्री परिवार के विवेक सोनी ने स्कूल के इस प्रयास को अनुकरणीय बताते हुए कहा कि इससे यह साबित होता है कि गुरुसाहब पब्लिक स्कूल मे बच्चों को सांस्कृतिक मूल्यों और हमारी ऐतिहासिक विरासत की सीख दी जा रही है. स्कूल की डायरेक्टर डा. वर्षा मालवीय ने इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.*
Comments are closed.