बजरंग मंदिर (ग्राम जावरा) के मुक्ताकाश परिसर में बुजुर्ग सम्मान सामरोह का आयोजन।
आठनेर – ब्लॉक के ग्राम जावरा में विगत 6 वर्षों से चली आ परंपरा का निर्वहन करते हुए, इस वर्ष भी न्यू लक्ष्मी मण्डल (बजरंग मंदिर) जावरा द्वारा बुजुर्ग सम्मान समारोह का आयोजन, व माँ लक्ष्मी जी की महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। जिसमे लक्ष्मी मंडल के सदस्यों ने गांव के सभी बुजुर्गों का श्रीफल भेंट कर सम्मान किया एवं उनसे आर्शीवाद लिया। कार्यक्रम में भाजपा आठनेर नगर मंडल अध्यक्ष श्री गोवर्धन राने, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री श्री कृष्णा गायकी, क्ष. लो. कुंबी स. सं. ब्लॉक आठनेर के अध्यक्ष श्री पूनाजी कापसे,गिरधर पटेल,गुणवंत पांसे,अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित हुए
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राने ने कहा कि निश्चिंत रूप से बुजुर्गों का सम्मान होना चाहिए यह हमारे गांव के लिए सौभाग्य की बात है की इतनी बड़ी संख्या में इतने वरिष्ठजनों की धरोहर हैं। आज का युवा वर्तमान से संतुष्ट नहीं हैं युवा वर्ग भविष्य को वर्तमान के रूप में देखना चाहता हैं। और वरिष्ठ अतीत को वर्तमान में देखना चाहता हैं इस लिए हमारे बीच में थोड़ा सा विरोधाभास होता हैं परन्तु दोनों में समाजस्य बनाकर हम एक दूसरे की गरिमा को बनाकर हमारे ग्राम को आदर्श ग्राम बना सकते हैं, विकास को नई गति दे सकते हैं, हमारे पास नए युवा हैं, तो हमारे पास पुराना अनुभव भी है, दोनों का हम सहयोग लेकर हमारे गांव को नई दिशा देंगे। निश्चित ही इस प्रकार के आयोजन समूचे क्षेत्रवासियों को प्रेरणा देने का काम करेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी ने कहा की इस प्रकार की आयोजन अन्य गांव के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगे इतनी बड़ी संख्या में इस गांव में वरिष्ठ जनों का सम्मान होना हमारे लिए गर्व का विषय है वही क्षत्रिय लोन्हारी कुनबी समाज के अध्यक्ष पुणाजी कापसे ने कहा कि आगे इस प्रकार के कार्यक्रमों को भव्य रूप दिया जावेगा कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे माताएं बहने एंव ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Comments are closed.