डॉक्टर नवीन वागद्रे का पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित, ‘सेहत और जीवन का संगम’ पुस्तक भेंट की

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आठनेर में पूर्व छात्र डॉक्टर नवीन वागद्रे का पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित, ‘सेहत और जीवन का संगम’ पुस्तक भेंट की

आठनेर | शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आठनेर में सत्र 2019 में 12वीं उत्तीर्ण और ग्राम गूजरमाल निवासी डॉक्टर नवीन वागद्रे द्वारा रचित पुस्तक “सीड्स: सेहत और जीवन का संगम” का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर नवीन वागद्रे ने अपनी पुस्तक संस्था को भेंट करते हुए विद्यालय के छात्रों को स्वास्थ्य और प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व पर प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया।

पुस्तक विमोचन के दौरान संस्था प्रमुख प्राचार्य श्री आर.के. खाडे सर को पुस्तक भेंट की गई, जिसमें उन्होंने नवीन की इस उपलब्धि की सराहना की और इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया। इस अवसर पर कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री पटेल सर , श्री रघुवंशी, श्री खाकरे, श्री जगदीश वागद्रे सहित विद्यालय के अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. नवीन ने छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी और छात्र जीवन में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही, विद्यार्थियों के अनुरोध पर उन्होंने एक प्रेरणादायक गीत भी प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सराहना की।

डॉ. नवीन वागद्रे की इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का गौरव बढ़ाया है, बल्कि सभी विद्यार्थियों में भी जोश और प्रेरणा का संचार किया।

Comments are closed.