कॉलेज में ई ग्रंथालय कार्यशाला एवं पुस्तकालय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न”

“कॉलेज में ई ग्रंथालय कार्यशाला एवं पुस्तकालय उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न”
शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी ग्रंथालय द्वारा मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के लिए दिनांक 24-10-2024 एवं 25-10-2024 को दो दिवसीय पुस्तकालय उन्मुखीकरण एवं ई ग्रंथालय 4-0 प्रशिक्षण कार्यक्रम प्राचार्य डॉ देवी सिंह सिसोदिया की अनुमति से ग्रंथपाल डॉ यासमीन जिया द्वारा संपन्न कराया गया जिसमें विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित शासकीय ज. हा. अग्रणी महाविद्यालय पुस्तकालय के ई ग्रंथालय सॉफ्टवेयर प्रभारी श्री विक्रम सिंह बेस द्वारा ई ग्रंथालय 4-0 के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कंप्यूटर एवं मोबाइल

पर ई ग्रंथालय सॉफ्टवेयर लॉगिन करना ई संसाधन,ई पुस्तक खोजने एवं पढ़ने की विस्तृत जानकारी दी एवं छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. देवी सिंह सिसोदिया द्वारा समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को ई ग्रंथालय की उपयोगिता बताते हुए ज्ञान वर्धन हेतु रोज कम से कम 30 मिनट पुस्तक पढ़ने की आदत करने को कहा जबकि ग्रंथपाल डॉक्टर यासमीन जी द्वारा सभी स्टाफ छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय की सुविधा एवं नियमों की जानकारी देने, लाइब्रेरी क्लब व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ने के साथ मेंबरशिप नंबर प्रदान किए और लैपटॉप द्वारा प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राओं को पुस्तक खोजने की प्रैक्टिस कराई गई । कार्यक्रम में तकनीकी सहायक श्री रत्नेश जैन सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं द्वारा सक्रिय भागीदारी की गई।

Comments are closed.