समाज में बहुत सारी कुरीतियां व्याप्त हैं और जादू के माध्यम से लोग कई तरह की भ्रांतियां फैलाते हैं -: नेहा दीपक उइके
समाज में बहुत सारी कुरीतियां व्याप्त हैं और जादू के माध्यम से लोग कई तरह की भ्रांतियां फैलाते हैं -: नेहा दीपक उइके
लेकिन हमें समझना चाहिए कि यह कोई जादू नहीं है। बल्कि यह विज्ञान विभिन्न प्रकार के रासायनिक पदार्थों को मिलाकर जादू दिखाते हैं और लोग इन्हें समझ नहीं पाते हैं।
(घोड़ाडोंगरी )ब्लॉक् मुख्यालय घोड़ाडोंगरी में उत्कृष्ट विद्यायल में जादू नहीं विज्ञान है, समझना समझाना आसान है” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया
इस प्रतियोगिता मे
लघु नाटिका का आयोजन किया गया था. इस नाटिका में बच्चों को विज्ञान की जानकारी दी गई और उन्हें समझाया गया कि जादू नहीं बल्कि विज्ञान है.
विषय पर विज्ञान शिक्षकों एवम छात्राओं ने स्कूली बच्चों के बीच चमत्कारिक घटनाओं का प्रदर्शन किया. इन घटनाओं का मकसद बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उनके बौद्धिक ज्ञान को बढ़ाना था.
इन घटनाओं में शामिल थे:
बिना आग के हवन कुंड में आग प्रज्ज्वलित करना
पानी में आग लगाना
चाकू से हाथ से खून निकालना
नींबू काटकर खून निकालना
नारियल में बिना आग लगाये आग प्रज्ज्वलित करना
थर्माकोल को गायब करना
उत्कृष्ट स्कूल में हुए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री एवम पार्षद नेहा दीपक उइके, उपाध्यक्ष हरप्रीत खनूजा,प्रिंसिपल निरापुरे जी,शर्मा सर, रेखा उइके ,सहित छात्र छात्राये एवम स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि नेहा दीपक उइके ने कहा कि समाज मे कई प्रकार की कुरीतिया फैली हुई है हमें समझना चाहिए कि यह कोई जादू नहीं है। बल्कि विज्ञान विभिन्न प्रकार के रासायनिक पदार्थों को मिलाकर जादू दिखाते हैं और लोग इन्हें समझ नहीं पाते हैं। और आमजन इसे जादू समझकर कुरीतियों के जाल में फस जाते है
Comments are closed.