विधायक ने मृतक परिवार से मुलाकात कर स्वेच्छा अनुदान से दी

प्रकाश सराठे

रानीपुर। विधायक ने मृतक परिवार से मुलाकात कर स्वेच्छा अनुदान से दी राशि दिया सरकारी योजनाओं का लाभ का आश्वासन। रानीपुर। बीती रात घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम रानीपुर में क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके बीते दिनों रानीपुर में एक युवक का असमय हृदय गति रुक जाने से दुखद निधन हो गया था एवं एक अन्य युवक के नदी में बह जाने से दुखद निधन हो गया था जिसकी सूचना मिलते ही घोड़ाडोगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके मृतकों के परिवार से मिलकर उन्हें स्वेच्छा अनुदान से राशि भेंट की एवं उनके बच्चों की पढ़ाई लिखाई की पूर्ण जिम्मेदारी भी उन्होंने

उठाई एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु उन्होंने आश्वासन भी दिया ग्रामीणों ने बताया कि की क्षेत्र में पहली बार ऐसी विधायक देखने को मिली है जो हर समय ग्रामीणों के हर समय सुख-दुख में एक साथ खड़ी रहती है ग्रामीणों ने विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके के की भूरी भूरी प्रशंसा भी की है एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र में हुई बे मौसम बारिश से फसल को हुआ नुकसान के बारे में भी विधायक को अवगत कराया वह शीघ्र ही क्षेत्र में किसानों को नुकसानी को देखते हुए सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है मृतकों के परिवार के साथ विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके के साथ घोड़ाडोगरी मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, मंडल उपाध्यक्ष इंदल यादव, जनपद सदस्य मोनिका भगवान दास सिनोटिया, भाजपा नेता जगन्नाथ यादव, राकेश अरोरा राजेश साहू पूर्व सरपंच पूरन धुर्वे उपसरपंच राजू बढ़िया, धीरेंद्र सिंह ठाकुर, रिटायर्ड वरिष्ठ कृषि अधिकारी अशोक राठौर, श्रवण सिसोदिया, शाहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

Comments are closed.