सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत घोड़ाडोंगरी विकासखंड के शासकीय पी.एम श्री एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शोभापुर घोड़ाडोंगरी में 22 अक्टूबर 2024 को विकासखंड स्तरीय अधिकारियों एवं समस्त विभागीय विद्यालयों में पदस्थ प्राचार्यों, प्रधानाध्यापकों का सक्षम जीवन कौशल कार्यक्रम पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स, श्रीमती गरिमा पावर एवं मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के द्वारा उन्मुखीकरण प्रदान किया गया।

जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त महोदय ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक संस्था प्रधानों की सक्षम कार्यक्रम के बारे में समझ विकसित करना व विद्यालयों में सक्षम कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षकों, प्राचार्यों और अन्य पदाधिकारियों की भूमिका के बारे में समझ विकसित करना है, ताकि किशोर-किशोरियों को 21 वीं सदी के जीवन कौशलों से उन्हें लैस किया जा सके और वो अपने व्यवहारिक जीवन में अपने सामने आने वाली चुनौतियों का सामना आसानी से करने में सक्षम हो सकें।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत किशोर-किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतु मध्यप्रदेश के सभी 20

जनजातीय जिलों में जनजातीय कार्य विभाग मध्य प्रदेश द्वारा सक्षम कार्यक्रम 21 वीं सदी के जीवन कौशल के सफल क्रियान्वयन हेतु नॉलेज पार्टनर के रूप मे मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। उन्मुखीकरण कार्यशाला में अध्यक्ष के रूप में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (घोड़ाडोंगरी) हाकम सिंह रघुवंशी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक (घोड़ाडोंगरी) श्री पी.सी बोस, सी.एम राईज विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी, शा. पी.एम श्री एकीकृत उच्चतर माध्य. विद्यालय शोभापुर की प्राचार्या श्रीमती रजनी श्रीवास्तव, सक्षम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री साहिल कुमार, एवं विकासखंड प्रबंधक श्रीमती मीना सातनकर उपस्थित रहे।

Comments are closed.