अयोध्या जाएंगे घोड़ाडोंगरी के राम नाम पत्रक
घोड़ाडोंगरी ।श्रद्धालुओं द्वारा लिखे गए राम नाम के पत्रक अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय राम नाम बैंक अयोध्या में जमा किए जाएंगे ।पूर्व शिक्षक रवि शंकर मालवीय ने बताया कि वह 16 अक्टूबर बुधवार को दोपहर 2:00 बजे ट्रेन से राम नाम पत्रक लेकर अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे ।
समस्त धर्म प्रेमी बंधु जो राम नाम पत्रक लिखते हैं। वह अपने राम नाम पत्रक 15 अक्टूबर तक घोड़ाडोंगरी रेलवे हनुमान मंदिर या अर्जुन गोधी हनुमान मंदिर या राकेश मालवीय घोड़ाडोंगरी के पास जमा कर दें। इन सभी से वह राम नाम पत्रक लेकर अयोध्या के लिए रवाना होंगे और वहां राम नाम बैंक में जमा करेंगे।
Comments are closed.