*विधानसभा चुनाव परिणामों पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाई दीपावली,जमकर आतिशबाजी कर खिलाए जलेबी लड्डू*
*विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद चौक चौराहों पर मनाया विधानसभा चुनाव में जीत का जश्न*
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार संपन्न दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के घोषित परिणामों में हरियाणा राज्य में भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत एवम जम्मु कश्मीर विधानसभा चुनाव में दुसरे सबसे बड़े दल व सर्वाधिक मत प्रतिशत प्राप्त करने पर भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के नेतृत्व में जनपद पंचायत चौक पर जमकर आतिशबाजी करी और एक दूसरे को जलेबी लड्डू खिला कर जीत का जश्न मनाया ।
*जनता ने झूठ की दुकान को नकारा : डॉ योगेश पंडाग्रे*
लगातार तीसरी बार हरियाणा में सीटो में वृद्धि के साथ भाजपा सरकार एव जम्मू कश्मीर में उत्साहवर्धन करने वाले आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देते हुए आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा की हरियाणा एव जम्मू कश्मीर चुनाव में युवाओं कृषक बंधुओ, बेटियों और जागरूक मतदाता बंधुओ ने दिखा दिया की वो भाजपा के विकास के साथ है दोनों राज्यों के परिणामो से साफ दिखता है की कांग्रेस की झूठ की दुकान और झूठी गारंटी को जानता ने सिरे से नकारा है । ये जनता की जीत है , लोकतंत्र की जीत है, विकास की जीत हैं।
जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने कहा की दशहरा पर्व पर के नजदीक भाजपा की ऐतिहासिक जीत झूठ और फरेब पर सत्य और विश्वास की जीत है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंत्योदय आधारित नीति एव विकास केंद्रित योजनाओं को दिया ,तो वही भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने कहा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता के परिश्रम और आमजनों के द्वारा भाजपा के प्रति अमिट विश्वास का प्रतीक है।
इस अवसर पर विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कार्यकर्ता पदाधिकारियों को जलेबी लड्डू खिला कर जीत की बधाई दी।
इस अवसर पर भाजपा नेता जियालाल पटवारी हरी यादव प्रदीप ठाकुर राजेश पंडोले रामपाल मोड़क भोला वर्मा हेमंत गुगनानी शिवपाल उबनारे गोपेंद्र सिंह मधुकर महाजन मोहन देवड़ा नितिन देशमुख शैलेन्द्र राठौर, गुणावंत सिंह चड्डा रोहित दुबे मयूर सुर्जेकर अखिलेश गीतकर ज्ञान प्रकाश बनाईत प्रदीप चौहान बसंत उडूकले लिखीराम साहू निक्की ठाकुर धन्ना सोनी शिव साहु राजेश अमरोही मंगेश पंचोले कुणाल पवार मनोज दीवाने लीलाधर साबले , अशोक परिहार समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों गण उपस्थित रहे ।
Comments are closed.