संयुक्त संचालक लोक शिक्षण होशंगाबाद का आकस्मिक दौरा

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण होशंगाबाद का आकस्मिक दौरा ।
घोड़ाडोंगरी । संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संचालनालय होशंगाबाद ने आज शासकीय मॉडल स्कूल एवं सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी का आकस्मिक निरीक्षण किया । सर्वप्रथम प्रार्थना समय में संयुक्त संचालक श्रीमती भावना दुबे शासकीय मॉडल स्कूल पहुंची जहां उन्होंने प्रार्थना एवं प्रार्थना सभा में होने वाली विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया । प्रार्थना पश्चात प्राचार्य कक्ष का निरीक्षण किया एवं इसके पश्चात विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सीधे बात की बच्चों के नोट्स,

गृह कार्य की कॉपी एवं शिक्षकों के अध्यापन कार्य को देखा ।शिक्षकों की डेली डायरी विधिवत नहीं लिखे जाने पर एवं गृह कार्य की कॉपी समय पर चेक नहीं होने अध्यापन कार्य सही ढंग से नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की एवं प्राचार्यको इस कार्य में सुधार लाने के लिए कहा । शाला की विभिन्न प्रयोगशाला भौतिक, रसायन बायोलॉजी एवं आईसीटी लैब का निरीक्षण किया एवं वह की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया । संयुक्त संचालक श्रीमती भावना दुबे ने मॉडल स्कूल की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि व्यक्त की । इसके पश्चात सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी निरीक्षण करने पहुंची जहां पर प्रयोगशाला कक्ष, आईसीटी लैब एवं कक्षाओ में

जाकर विद्यार्थियों एवम शिक्षकों से सीधी बात की एवं स्कूल की गतिविधियों को देखा इस दौरान सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी पूरे समय उनके साथ मौजूद रहे ।

Comments are closed.