*राष्ट्रीय दृष्टि विहीनता नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत नेत्र शिविर का आयोजन*
राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यकम के अंतर्गत अभिनव समाज कल्याण संगठन अन्नधारिया (आमला ) व पाढर चिकित्सालय द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद परीक्षण तथा ऑपरेशन शिविर का आयोजन सिविल अस्पताल आमला में किया गया ।जिसमे आमला विकास खण्ड के लगभग 45 ग्रामों से आए 121 नेत्र रोगियों की जांच डॉ प्रेम नयन व उनकी टीम द्वारा की गई । जांच उपरांत 58 मोतियाबिंद के रोगियों को आपरेशन एव लैंस प्रत्यारोपण हेतु पाढर चिकित्सालय वाहन द्वारा ले जाया गया ।आपरेशन उपरांत उन्हे वापस जाँच स्थल पहुंचाया जायेगा । यह व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क थी। आपरेशन के दौरान रोगियों के आवास एवं भोजन की भी
निःशुल्क व्यवस्था है। नेत्र शिविर को सफल बनाने में डां. रामदास . गढ़ेकर (नेत्र विज्ञानी ) डां.प्रेम नयन (नेत्र विज्ञानी ) पंजीयन जितेंद्र सिकरवार ,मुन्नालाल डोंगरे द्वारा किया गया । तथा शिविर की अन्य व्यवस्थाओ के सफल संचालन हेतु नितिन खातरकर (पत्रकार ) ,सुरेश खातरकर , निलेश बर्डे , वर्षा अड़लक , सरिता तायवाड़े , आरती जैसवार , शशिकला खातरकर , संजना बचले, योगिता झरबड़े , लता वर्मा व घनीराम गढ़ेकर (परामर्शदाता ) मुख्य चिकित्साधिकारी आमला एवं उनके स्टाफ का विशेष सहयोग रहा ।
Comments are closed.