ग्राम पंचायत अंधारिया मे मनाई गई शहीद भगत सिंह जी की जन्म जयंती
आमला . ग्राम पंचायत अंधारिया मे आज शहीद भगत सिंह जी की जन्म जयंती मनाई गई भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री हरी यादव जी भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र गढ़ेकर जी युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण चौहान ने स्वतंत्रता सेनानी वीर भगत सिंह जी की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। श्री नरेन्द्र गढ़ेकर जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला उन्होंने ब्रिटिश सरकार के ख़िलाफ़ कई साहसी काम किए:
लाहौर में बर्नी सैंडर्स की हत्या की साज़िश में शामिल हुए.
दिल्ली की केंद्रीय विधान सभा में बमबारी की.
उन्होंने मज़दूरों और किसानों को अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ आज़ादी के लिए लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया.
उन्होंने अपने विचारों से देश को एकजुट करने का काम किया.
उन्होंने अपने देश के लिए अपनी जान दे दी.
उनकी कम उम्र में फांसी ने उन्हें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का राष्ट्रीय नायक बना दिया.
उनकी शहादत से देश के स्वतंत्रता संघर्ष को गति मिली.
शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चन्द्र बोस, से प्रेरणा लेकर लाखो युवा आजादी की लड़ाई मे उतर गए
वे युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं.
उन्हें भारत के शुरुआती मार्क्सवादियों में से एक माना जाता है. कार्यक्रम मे रोजगार सहायक श्री प्रमोद सोनारे,निर्मल झाड़े, मुरली गढ़ेकर, कमलेश सावनेर, संतोष अमृते, सुधाकर उमरे, राजू अतुलकर, आशाकार्यकर्ता चंदा माथंकर, ललिता मोहबे, पुष्पा चौरे ने पुष्प अर्पित कर नमन किया ।।
Comments are closed.