घोड़ाडोंगरी के बस स्टेंड एवम बाजार ढाँना आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह के अंतर्गत स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
घोड़ाडोंगरी के बस स्टेंड एवम बाजार ढाँना आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह के अंतर्गत स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
पार्षदो एवम अधिकारी ने किया स्वस्थ बच्चो को पुरस्कृत
(घोड़ाडोंगरी)घोड़ाडोंगरी नगर के बाजार ढाँना एवम बस स्टैंड के वार्ड क्रमांक 10 और 11 के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह के अंतर्गत स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा ही स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस को यह संदेश दिया है कि बच्चों के सही शारीरिक और मानसिक विकास के लिए संतुलित और पोस्टिक आहार के साथ स्वच्छता और बच्चे की वृद्धि निगरानी भी बहुत जरूरी है शारीरिक रूप से कमजोर बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण वह बार-बार बीमार पड़ेगा और अपने साथ के बच्चों से पीछे रह जाएगा इस स्पर्धा के माध्यम से ऐसे बच्चों के माता-पिता को बच्चों की विशेष देखभाल के लिए प्रेरित करना भी रहा है
जिनके बच्चे अपेक्षाकृत कमजोर है
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवम पार्षद सुरेंद्र चौहान , राकेश नानकर ,एवम पार्षद सुशीला धुर्वे, महिला बाल विकास अधिकारी शशि प्रभा इक्का एवम सुपरवाइजर श्रीमति अनामिका झारी,अर्चना ठाकुर,द्वारा स्वस्थ बच्चों को पुरस्कृत किया गया । दिवशा चौहान,रियांश वरकडे,युवराज युवने ,तथा मोटे अनाजों पर भी चर्चा की गई मक्का ,ज्वार ,बाजरा , कोदो,कुटकी, सावा, इन अनाजों को हमारे खाने में शामिल किया जाय तथा खाने में तिरंगा भोजन करना है कार्यक्रम में मोटे अनाजों से पोषण प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालक बालिकाओं के साथ उनके माता पिता मौजूद थे।
Comments are closed.