*आदिवासी कार्यकर्ता के घर खाए भुट्टे*
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कि सरलता सहजता के कायल हुए भाजपा बूथ स्तर के आदिवासी कार्यकर्ता का परिवार
बुधवार सुबह शाहपुर मंडल के पाठाई ग्राम पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन हितानंद शर्मा जी ने गांव में ही एक आदिवासी कार्यकर्ता के घर भुट्टे और देसी ककड़ी,मक्के के बड़े,और फल्ली खाए । श्री हितानंद शर्मा, विधायक हेमंत खंडेलवाल और श्रीमती गंगाबाई उईके और पूर्व विधायक रामजीलाल उइके,मंगल सिंग धुर्वे के साथ भाजपा के शक्ति केंद्र प्रभारी निर्मल उइके और कमल उइके के घर पहुंचे। यहां श्री उइके ने उनका स्वागत किया। और श्री शर्मा सहित सभी नेताओं को अपनी बाड़ी में उगाए गए भुट्टे खाने के लिए परोसे। श्री हितानंद शर्मा ने बड़े चाव से भुट्टे खाए और निर्मल उइके सहित उनके परिवार को धन्यवाद किया।

Comments are closed.