नवरात्रि के पहले पंडालों के पास सफाई एवम नगर की मुख्य सड़क और गलियों के साइड लगे कचरे के ढेर की सफाई की मांग
पार्षद नेहा दीपक उइके ने लिखा सीएमओ को पत्र
(घोड़ाडोंगरी) अगले हफ्ते आने वाले नवरात्रि के पावन पर्व के पहले नगर के मुख्य सड़क एवम गलियों की सफाई एवम नगर में दुर्गा चौक, होली चौक,एकता चौक, इमली मोहल्ला चोक बजरंग कॉलोनी, जैसी प्रमुख चौराहे में कचरे के ढेर को हटाए जाने की मांग को लेकर नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की पार्षद नेहा उइके ने सीएमओ को पत्र लिखा है
पार्षद नेहा उइके ने पत्र के माध्यम से सीएमओ को अवगत कराया कि अगले हफ्ते नवरात्र प्रारंभ हो रहे है और नवरात्र में खेड़ापति मन्दिर और नगर में सभी मोहल्ले में देवी जी की स्थापना की जाती है जहां सार्वजनिक स्थान में पंडाल सजा कर पूरे नव दिन विधि विधान से पूजा पाठ एवं साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है पूजा पाठ के दौरान भक्त जन जूते चप्पल का त्याग कर खेड़ापति मन्दिर में माता रानी को जलार्पण करने नंगे पैर गलियों एवम मुख्य सड़क से जाते है अभी की स्तिथि में गलियों एवम पंडालों के आस पास गंदगी व्याप्त है और कही कही नाली का गंदा पानी रोड बह रहा है जिससे नवरात्रि में सभी भक्तों को मंदिरों में नंगे पैर जाने में असुविधा का सामना करना पड़ेगा
अतः नगर परिषद द्वारा पूरे नगर की गलियों एवं सड़क की सफाई करने की आवश्यकता है और इसके लिए स्वच्छता का एक अभियान चलाये जाने की जरूरत है साथ ही नेहा उइके ने नगर के अंदर खम्बो में लगे स्ट्रीट लाइट की भी एक बार देखरेख कर जहां जहां लाइट बन्द है उसे तत्काल सुधरवाने की भी मांग की है जिससे नवरात्रि में रात्रि के समय नगर वासी अपने परिवार जनों के साथ बड़ी संख्या में देवी जी के पंडालों की झाकिया एवम देवी जी दर्शन करने जाते है उन्हें रात के अंधेरे में परेशानी का सामना न करना पड़े
पार्षद नेहा उइके ने सीएमओ श्री उइके को लिखे पत्र में सभी बिन्दुओ पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की है जिससे नवरात्र का पर्व और उल्लास से मना पाए
Comments are closed.