अधिकतम लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाकर दीनदयाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करे -रंजीत सिंह

दीनदयाल जयंती पर
अधिकतम सदस्यता दिवस
हेतु घोड़ाडोंगरी मण्डल की विस्तारित बैठक सम्पन्न

अधिकतम लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाकर दीनदयाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करे -रंजीत सिंह

(घोड़ाडोंगरी) 25 सितंबर को दीनदयाल जी की जयंती को अधिकतम सदस्यता दिवस बनाने को लेकर सोमवार को घोड़ाडोंगरी मण्डल की बैठक आयोजित की गई। बेठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रंजीत सिंह उपस्थित थे। बेठक में प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि मण्डल पदाधिकारी सभी मोर्चा के अध्यक्ष – महामंत्री प्रकोष्ठ के संयोजक शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक – सहसंयोजक, सदस्यता सहयोगी जिला पंचायत जनपद पंचायत के सदस्य पार्षद/नगर पालिका – नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष

मण्डल में निवासरत सभी श्रेणी के ऊपर के पदाधिकारी 25 सितंबर को बूथ ने जाकर बैठक कर अधिकतम सदस्यता करेंगे जिससे हम दीनदयाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे ।
बेठक में कार्ययोजना बनाकर सभी बूथों पर प्रभारी एवम सह प्रभारी भी बनाये गए

घोड़ाडोंगरी मण्डल की बैठक में प्रमुख रूप से जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री दीपक उइके, महामंत्री नारायण मालवीय,उपाध्यक्ष राकेश अरोरा, आशिष वागद्रे,नगर अध्यक्ष आभाष मिश्रा, विकास सोनी सुरेखा चोधरी ,बाबू सपरा, एकराज पवार उपस्थित थे।

Comments are closed.