सक्रिय सदस्य ही बनेंगे पदाधिकारी, अपनों को जोड़ने में लगे नेता

भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव को लेकर भाजपा के नेता सक्रिय हैं। चर्चा है कि शीघ्र ही संगठन के चुनाव होंगे जिसमें जो सक्रिय सदस्य रहेगा वही पदाधिकारी बन सकता है। ऐसी चर्चाओं के बीच चल रहे सदस्यता अभियान ने आने वाले भविष्य में विशेष पद पर विराजने के लिए इच्छुक नेताओं ने अभी से अपनी भी बिसात बिछानी शुरू कर दी है और अपने लोगों को ही सक्रिय सदस्य बनाकर अपना पाला मजबूत करने में जुड़ गए हैं।

कुल मिलाकर आने वाले संगठन चुनाव में अपना वजन बढ़ाने की कवायद अभी से शुरू हो गई है और अपनों को सक्रिय सदस्य बनने में एड़ी चोटी का जोर लगाया जा रहा है। कुल मिलाकर यह कहना भी गलत नहीं होगा कि गुटों में बटे पार्टी के नेता अपने-अपने गुट को मजबूत करने में एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं ।

पार्टी के नए फार्मूले में जो सक्रिय सदस्य बनेगा वहीं बनेगा पार्टी में पदाधिकारी, जिसको लेकर गुटों में बटी भाजपा के अलग अलग नेता अपने-अपने चहेतो को सक्रिय सदस्य बनाने में लगा रहे एड़ी चोटी का जोड़। चर्चा है की सदस्यता अभियान अपने गुट को मजबूत बनाने का अभियान बनकर रह गया है और कुछ विशेष हिस्सों में ही यह अभियान चलाया जा रहा है लोगों को छाट छाट कर सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है।

Comments are closed.